{"_id":"61f96cb72869a026247e4a12","slug":"today-akhilesh-and-jayant-will-do-public-relations-in-all-the-three-assemblies-baghpat-news-mrt575372076","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तीनों विधानसभा में जनसंपर्क करेंगे अखिलेश और जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तीनों विधानसभा में जनसंपर्क करेंगे अखिलेश और जयंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिले में ककड़ीपुर से करेंगे प्रवेश, नेशनल हाईवे से बड़ौत, बागपत, खेकड़ा होते हुए लोनी जाएंगे
- विजय रथ पर सवार दोनों नेताओं का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा, कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह बुधवार को एक साथ तीनों विधानसभाओं में जनसंपर्क करेंगे। वह जिले में ककड़ीपुर से प्रवेश करेंगे और उसके बाद नेशनल हाईवे से बड़ौत, बागपत, खेकड़ा होते हुए लोनी जाएंगे। विजय रथ पर सवार दोनों नेताओं का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। दोनों कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे।
सपा और रालोद के नेता जगह-जगह गठबंधन प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क कर रहे है। इसके लिए ही बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का विजय रथ बागपत में पहुंचेगा। ककड़ीपुर से करीब एक बजे विजय रथ पर सवार होकर दोनों नेता जिले में प्रवेश करेंगे। वहां से छपरौली विधानसभा में रहेंगे। इसके बाद वह बड़ौत विधानसभा में प्रवेश करेंगे और नेशनल हाईवे से होते हुए बागपत विधानसभा में पहुंचेंगे। रालोद जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया, सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, सपा के पूर्व प्रत्याशी शौकेंद्र तोमर ने इसको लेकर बुधवार को रालोद जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अखिलेश यादव व चौधरी जयंत सिंह तीनों विधानसभाओं में जनसंपर्क करेंगे और वह कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे। यहां से वह गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा में जाएंगे।