फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   To take Hamidabad to the height of development

हमीदाबाद को विकास के मामले में बुलंदी तक पहुंचाना है

Wed, 30 Jun 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
To take Hamidabad to the height of development
हमारे प्रधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला मुख्यालय से करीब चार किमी दूर स्थित नया गांव उर्फ हमीदाबाद की युवा अंजलि चौधरी ने प्रधान पद की जिम्मेदारी संभाली है। उनका कहना है कि वह गांव को विकास की बुलंदी तक ले जाएंगी। गांव की आबादी करीब पांच हजार है। यहां समस्याओं का अंबार है। कई रास्ते टूटे हैं। जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को वर्षों से जूझना पड़ रहा है। स्वच्छ पेयजल भी ग्रामीणों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ग्राम प्रधान अंजलि चौधरी का कहना है कि वे ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कराने का संकल्प लेकर राजनीति में आई हैं।
प्रधान का प्रोफाइल
नाम- अंजलि चौधरी
उम्र- 26 वर्ष
शिक्षा- स्नातक
राजनीतिक पृष्ठभूमि- तहेरे ससुर साहब सिंह मंत्री रहे। ससुर कृष्णपाल सिंह भी राजनीति में सक्रिय हैं।
हमीदाबाद का ब्योरा
जनसंख्या -करीब 5000
कुल मतदाता -2668
वोट पड़े - 1974
वोट मिले - 850
ये हैं गांव की समस्याएं
- करीब 15 वर्षों से तालाब का पानी रास्तों पर भरने की समस्या।
- कई ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर कर रखे हैं कब्जे।
- स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता नहीं हो पाती है।
- गांव में कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। जिससे ग्रामीणों को मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं।
- गांव के कई मार्ग जर्जर हाल में हैं।
ये हैं प्राथमिकताएं
- गांव के जर्जर रास्तों का निर्माण कराना।
- तालाबों का सुंदरीकरण कराना।
- गांव में पानी की टंकी का निर्माण।
- गांव का विद्युत फीडर अलग कराना।
- श्मशान घाट का निर्माण।
- बरातघर का निर्माण।
- स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed