फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   To save crops from floods, dams will be built in Yamuna at a cost of Rs 18 crore.

Baghpat News: बाढ़ में बच सके फसल, यमुना में 18 करोड़ से बनेंगे बांध

Thu, 12 Mar 2026 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
To save crops from floods, dams will be built in Yamuna at a cost of Rs 18 crore.
-जागोस और शबगा में बनवाए जाएंगे बांध, पिछली बार यहां फसलें बर्बाद होने के साथ ही यमुना में समा गई थी जमीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यमुना में बाढ़ से फसल को बचाने के लिए सिंचाई विभाग अब बांध बनाएगा ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए 18 करोड़ रुपये का बजट विभाग को मिल गया है और कार्य कराने के लिए निविदा जारी कर दी है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।

जिले में हर साल यमुना में बाढ़ आने के कारण जागोस व शबगा गांव में किसानों की फसल नष्ट हो जाती है। इस बार भी एक हजार बीघा से अधिक किसानों की फसल में पानी भरने के कारण बर्बाद हो गई थी और काफी फसल कटान के कारण यमुना में समा गई थी। अभी तक भी किसानों को मुआवजा तक नहीं मिला। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति भी खराब हो रही है। किसानों ने भी प्रशासन से मुआवजा दिलाने व यमुना में बांध बनवाने की मांग की थी ताकि किसानों की फसल को नष्ट होने से बचाया जा सके। किसानों की मांग के बाद शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसके बाद शासन ने 18 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है और अब सिंचाई विभाग ने निविदा जारी कर दी है। जल्द ही यमुना में बांध बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और किसानों को परेशानी नहीं होगी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि बजट मिल गया है और निविदा जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed