फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   To be free from bondage is the success and meaning of life

बंधन मुक्त होना ही जीवन की सफलता और सार्थकता

Sat, 07 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
To be free from bondage is the success and meaning of life
पारिवारिक वेद प्रचार सप्ताह के तीसरे दिन अश्वनी तोमर के आवास पर वैदिक यज्ञ आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। आर्य समाज की ओर से गढ़ी कांगरान में चल रहे पारिवारिक वेद प्रचार सप्ताह के तीसरे दिन अश्वनी तोमर के आवास पर पंडित पवन देव आर्य के ब्रह्त्व में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया। गुरुकुल चोटीपुरा की ब्रह्मचारिणी अंशिका ने वेद पाठ किया।
पंडित पवन देव आर्य ने कहा यज्ञ संसार का सबसे श्रेष्ठ कर्म है। उन्होंने कहा प्रभु कृपा दया और श्रेष्ठ कर्मों के फल से दुर्लभ मनुष्य देह प्राप्त हुआ है। समस्त प्राणी जगत में मानव जीवन दुर्लभ और कीमती माना गया है। कई जन्मों के पुण्य कर्म फलों के पश्चात मानव जन्म का स्वर्णिम अवसर प्राप्त होता है। संसार में मानव जन्म की प्राप्ति सबसे बड़ी उपलब्धि मानी गई है। सभी धर्म ग्रंथों और महापुरुषों ने मानव जीवन की उच्चता महत्ता का गुणगान किया है। परमात्मा के बाद सृष्टि का व्यवस्थापक मनुष्य है।
विज्ञापन

कुमारी वेदाक्षी तोमर एवं अंशिका ने ईश्वर भक्ति का गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यज्ञ के बाद सहारनपुर से आए महाशय सुरेंद्र सिंह आर्य ने भजनों से ईश्वर का गुणगान किया। इसमें ग्राम प्रधान इंद्रपाल सिंह, धर्मपाल सिंह आर्य, देशपाल सिंह, प्रधानाचार्य सुंदर सिंह, धनेश्वर, श्रीपाल, कालूराम, जगदीश, शशिकांत, बिल्लू, मान सिंह, ओमपाल सिंह, तेजवीर सिंह, उदयवीर सिंह, विशेष सिंह, नीटू तोमर, नितिन प्रमोद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed