{"_id":"6421e7ebaabc10a71c0a8464","slug":"tilwara-pradhans-rights-snatched-for-breaking-womens-toilet-baghpat-news-c-14-1-170804-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महिला शौचालय तुड़वाने पर तिलवाड़ा प्रधान के अधिकार छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महिला शौचालय तुड़वाने पर तिलवाड़ा प्रधान के अधिकार छीने
Tue, 28 Mar 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
बागपत। तिलवाड़ा गांव में महिला शौचालय तुड़वाने के मामले में डीएम राजकमल यादव ने ग्राम प्रधान पर कार्रवाई कर दी। जिसमें डीएम ने ग्राम प्रधान के अधिकार छीन लिए।
तिलवाड़ा गांव के रहने वाले सुरेंद्रपाल सिंह, सतीश कुमार, विकास कुमार, इंद्रपाल सिंह आवदि ने 24 अगस्त 2022 को अधिकारियों से शिकायत करते हुए ग्राम प्रधान मंजू पर बंजर भूमि में बने महिला शौचालय के भवन को तुड़वाकर ईंट और अन्य मलबा उठाकर ले जाने का आरोप लगाया था। जिससे गांव की महिलाएं शौचालय की सुविधा से वंचित रह गए थे। शिकायत मिलने पर कराई गई जांच में ग्राम प्रधान पर लगाए गए आरोप सही मिले। जिस पर सुनवाई की गई और डीएम राजकमल यादव ने सोमवार को ग्राम प्रधान मंजू के अधिकारों पर रोक लगा दी।
- पूर्व प्रधान से पांच बिंदुओं पर मांगा स्पष्टीकरण
महिला शौचालय तुड़वाने के आरोप लगने पर ग्राम प्रधान मंजू ने पूर्व प्रधान सरिता देवी पर शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। इस मामले में डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने पूर्व प्रधान सरिता देवी को नोटिस जारी कर पांच बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है। जिसे सात दिन में दस्तावेजों के साथ स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।