फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मिलेगी बड़ी राहत: जल्द शुरू होने वाली हैं ये ट्रेनें, सुविधाओं के लिए सांसद Three trains will start this month

मिलेगी राहत: जल्द शुरू होंगी ये ट्रेनें, सुविधाओं के लिए सांसद सत्यपाल सिंह ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

Mon, 01 Aug 2022 09:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 09:33 AM IST
सार

बागपत की जनता को जल्द बड़ी राहत मिलने की संभावना है। ये तीन ट्रेनें जल्द चल सकती हैं, जिनसे आम जनता को काफी फायदा होगा।

विज्ञापन
मिलेगी बड़ी राहत: जल्द शुरू होने वाली हैं ये ट्रेनें, सुविधाओं के लिए सांसद Three trains will start this month
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली-शामली वाया बागपत रेलवे लाइन पर पिछले ढाई साल से बंद पड़ी तीन ट्रेन अगस्त महीने में चलने की उम्मीद है। एक ट्रेन चलाने का आदेश जारी भी कर दिया है, जो दिल्ली से शामली तक दस अगस्त से चलेगी। पहले यह ट्रेन एक अगस्त से चलाई जानी थी, लेकिन किसी कारण से उसे दस अगस्त से कर दिया है। इसके अलावा स्टेशनों पर सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने रेलमंत्री को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


दिल्ली-शामली वाया बागपत रेलवे लाइन पर कोरोना काल से पहले 13 ट्रेनें चल रही थीं, जिनमें शामली-सहारनपुर तक की ट्रेन शामिल थी। वह ट्रेन अभी तक शुरू नहीं की गई है। इस समय केवल तीन ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जिससे बागपत से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


इस समय सबसे ज्यादा मांग ट्रेनों को चलाने की उठाई जा रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर सुविधाएं भी नहीं हैं। इन सभी मांगों को लेकर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। जिसमें कहा कि वह पहले स्टेशन पर जाकर व ट्रेन में सफर करके व्यवस्थाएं देख चुके हैं। जल्द ही यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से सुबह 4:35 तो शामली से सुबह 9:55 पर चलेगी ट्रेन
रेलवे ने दिल्ली-शामली वाया बागपत रेलवे लाइन पर एक ट्रेन को बढ़ा दिया है। यह ट्रेन सुबह 4:35 बजे दिल्ली से चलेगी और वह 5:28 पर खेकड़ा, 5:46 पर बागपत, बड़ौत 6:24 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन शामली से सुबह 9:55 बजे चलेगी जो बड़ौत 10:52 बजे, बागपत 11:16 बजे व खेकड़ा 11:52 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन दस अगस्त से चलाने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें: खाकी बदनाम: खूब चर्चा में है यूपी पुलिस का यह कारनामा, शराब पार्टी के बाद पुलिस चौकी में खूनी संघर्ष, तस्वीरें

पहले ट्रेन काफी चलती थी तो दिल्ली जाना आसान था और यहां के व्यापारी सामान आराम से लेकर आते थे। अब निजी वाहन या बस से जाने में परेशानी होती है तो टटीरी के व्यापारियों व नौकरी करने जाने वालों की समस्या को देखते हुए ट्रेन बढ़ाया जाना चाहिए। - अभिमन्यु गुप्ता, अग्रवाल मंडी टटीरी

ट्रेन केवल तीन चल रही है और वह भी ऐसे समय है, जब दिल्ली नहीं जा सकते हैं। ट्रेनों का समय सुबह का होना चाहिए और दिल्ली से शाम के समय आने वाली ट्रेन भी होनी चाहिए। तभी समस्या का समाधान होगा। - पंकज गुप्ता, अग्रवाल मंडी टटीरी

ट्रेन जरूर बढ़नी चाहिए और स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। यहां से लोग दिल्ली सफर करते हैं, लेकिन काफी परेशानी होती है। समस्याओं को लेकर सांसद से मिले थे तो उन्होंने समाधान कराने का आश्वासन दिया था। - दीपक गोयल, अग्रवाल मंडी टटीरी

रेलवे लाइन दोहरीकरण के बारे में मैंने रेलमंत्री से मिलकर बातचीत की थी और उनको पत्र भी सौंपा था। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इसपर कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके अलावा स्टेशनों पर सुविधाओं के लिए रेलमंत्री को पत्र भेजा है और व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठीक हो जाएगी। - डॉ. सत्यपाल सिंह, सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed