फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three students died, one injured in bike collision

Baghpat News: बाइकों की भिडंत में तीन छात्रों की मौत, एक घायल

Tue, 30 Apr 2024 05:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 30 Apr 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Three students died, one injured in bike collision
बड़ौत। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर सोमवार को वाजिदपुर गांव के पास बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिंडत में कक्षा 11वीं, कक्षा 12वीं व कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले अलग-अलग गांवों के रहने वाले तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर छात्रों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अंगदपुर गांव निवासी कक्षा 12वीं में पढ़ने वाला छात्र सालिम (19) पुत्र पप्पू सोमवार की दोपहर गांव के ही अपने एक दोस्त सावेज पुत्र शराफत के साथ बाइक से बड़ौत आ रहा था। वहीं दूसरी ओर भगवानपुर नांगल निवासी कक्षा 11वीं में पढ़ने वाला उम्मेद (18) पुत्र यामीन अपने चचेर भाई कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले सुफियान (15) पुत्र दिलशाद के साथ गांव से मेरठ की ओर जा रहे थे। दोनों बाइक सवार बड़ौत-मेरठ मार्ग पर वाजिदपुर गांव के पास पहुंचे, तो दोनों बाइकों की तेज गति होने के कारण नियंत्रित नहीं हो पाई और दोनों बाइकों की आपस में जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें मौके पर ही अंगदुपर गांव निवासी छात्र सालिम, सुफियान व भगवानपुर नांगल गांव छात्र उम्मेद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार सावेज घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर एक साथ तीन अलग-अलग परिवारों में छात्रों की मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है, यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed