फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three not three rifles hanging on the shoulders of home guards engaged in the protection of officers

अफसरों की सुरक्षा में लगे होमगार्डों के कंधों पर लटकी थ्री नॉट थ्री राइफल

Wed, 29 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three not three rifles hanging on the shoulders of home guards engaged in the protection of officers
ागपत के बसंत गार्डन में आयोजित कार्यक्रम प्रेरणा दिवस में थ्री नोट थ्री लेकर पहुंचा होमगार्ड - फोटो : BAGHPAT
अफसरों की सुरक्षा में लगे होमगार्डों के कंधों पर लटकी थ्री नॉट थ्री राइफल
विज्ञापन

बागपत। पुलिस ने गणतंत्र दिवस के मौके पर भले ही थ्री नॉट थ्री राइफल को अलविदा कह दिया हो, लेकिन जिले में अधिकारियों के यहां तैनात होमगार्डों के कंधों पर यह राइफल अभी भी लटकी नजर आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस राइफल की विदाई हो चुकी है। अब सभी जगह से इसे वापस लिए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाहियों को पहले से ही इंसास की ट्रेनिंग दी जानी शुरू कर दी गई थी। यही नहीं धीरे-धीरे थ्री नॉट थ्री राइफल सिपाहियों से होमगार्ड के कंधों पर पहुंच गई। जिला और तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ ड्यूटी करने वाले होम गार्ड मंगलवार को भी पुरानी राइफल के साथ ही ड्यूटी करते नजर आए। बसंत गार्डन में आयोजित प्रेरणा कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ होमगार्ड पुरानी राइफल के साथ ड्यूटी पर थे। जबकि गणतंत्र दिवस की परेड में राइफल को पुलिस अलविदा कह चुकी है। पूरे प्रदेश में इस राइफल का विदाई समारोह किया जा चुका है।
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि थ्री नॉट थ्री राइफल की विदाई हो चुकी है। पुरानी राइफल को सभी जगह से वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं एडीसी होमगार्ड जयवीर का कहना है कि नौ पुरानी राइफल हैं, जिनसे होमगार्ड ड्यूटी कर रहे हैं। अभी उनके पास इसे वापस लेने का आदेश नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed