फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three family members ate poisonous substances after fed up with the taunts of the society in Baghpat

UP: समाज के तानों से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम, घर के मुखिया और दो पुत्रवधू ने निगला जहर, मचा हड़कंप

Fri, 05 Aug 2022 02:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Aug 2022 02:15 PM IST
सार

Baghpat UP: समाज के तानों से तंग आकर परिवार के तीन सदस्यों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तीनों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Three family members ate poisonous substances after fed up with the taunts of the society in Baghpat
अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Uttar Pradesh के बागपत (Baghpat) में बड़ौत के कोताना गांव में शुक्रवार की सुबह समाज के तानों से तंग आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी दो पुत्रवधू के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे परिवार के अन्य लोगों में हडकंप मच गया। वे उन्हें आनन-फानन नगर के बड़ौत मेडिसिटी अस्पताल में लेकर पहुंचे और उन्हें भर्ती कराया। वहीं चिकित्सक उनका इलाज करने में जुटे हुए हैं। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


कोताना गांव निवासी प्रेम (58) पुत्र घासीराम वेल्डिंग करने का काम करता है। वहीं शुक्रवार सुबह प्रेम और दोनों पुत्रवधू नीलम पत्नी सचिन व सोनिया पत्नी विपिन घर पर मौजूद थे। जबकि दोनों पुत्र किसी काम से बाहर गए हुए थे। 
विज्ञापन


वहीं सुबह तकरीबन लगभग पौने ग्यारह बजे तीनों ने अचानक जहर निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया और अंदर से गेट बंद कर लिया। यह देख छत पर मौजूद परिवार व मौहल्ले की महिलाओं ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: New Song: फरमानी नाज का नया गाना, यू-ट्यूब पर जल्द होगा रिलीज, हर तरफ गूजेंगा ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा’

इसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर तीनों को नगर के बड़ौत मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर नीलम की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि अभी तक कोतवाली में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई। सीओ युवराज का कहना है कि यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed