फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three days ultimatum to police, to protest in Baraut tehsil

बड़ौत तहसील में धरना, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

Fri, 23 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three days ultimatum to police, to protest in Baraut tehsil
बड़ौत में सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय के हत्याकांड का खुलासा न होने पर तहसील पर धरना देते सर्व - फोटो : BARAUT
सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रे की हत्या का खुलासा ना होने से बढ़ा आक्रोश
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन एसडीएम दुर्गेश मिश्र को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रे हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से नाराज सर्व संगठन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील में धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम लिखित ज्ञापन सौंपा। इसमें पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए घटना का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
बृहस्पतिवार को सर्व संगठन के कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और न्याय मंच के बैनर तले तहसील में धरने पर बैठ गए। वक्ताओं का कहना था कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। अपराधी बेखौफ होकर खुलेआम व्यापारियों के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इससे व्यापारी डरा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन एसडीएम दुर्गेश मिश्र को सौंपा। पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी, शस्त्र लाइसेंस और सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की गई। पुलिस प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम भी दिया। तीन दिन बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। धरने में हिंदू जागरण मंच, हिंदू युवा वाहिनी, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा और सपा कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। इनमें घनश्याम शर्मा, मनु तिवारी, हरेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, मधुसूदन शास्त्री, नितिन जैन, पवन प्रजापत, सपा नेता अनुज पंवार, अरविंद भोला, संदीप बड़ौली, रविदत्त शर्मा, मनीष गर्ग, आदित्य भारद्वाज, कुलदीप भारद्वाज, नितिन गोस्वामी और पुनीत वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस कर रही प्रयास, जल्द होगा खुलासा
बड़ौत। सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रे के हत्याकांड को 13 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि पुलिस कड़ी मेहनत के साथ इस हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी हुई है। हत्याकांड का खुलासा हो, पुलिस प्रशासन की यह पहली प्राथमिकता है। कुछ अहम सुराग पुलिस टीमों के हाथ लगें है, जल्द ही हत्यारोपी पुलिस हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमेंट व्यापारी के हत्यारे पकड़े जाएं
बागपत। शहर कांग्रेस कमेटी बड़ौत के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने एसपी अभिषेक से मिलकर सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रे के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा एसई से नगर की जर्जर लाइन को बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed