{"_id":"621fb78d4287b65dc36cd9ba","slug":"three-day-falguni-fair-concluded-at-parshurameshwar-mahadev-temple-baghpat-news-mrt579001760","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला संपन्न
विज्ञापन
परशुरामेश्वर मंदिर में बुधवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते शिवभक्त
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बुधवार को भी मंदिर पहुंचे शिवभक्तों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक
- दुकानदारों ने समेटना शुरू किया सामान, सफाई में जुटे कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाला तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला मंगलवार को समाप्त हो गया है। बुधवार को भी काफी संख्या में शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दूरदराज के क्षेत्रों से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें समेटनी शुरू कर दी है। मंदिर परिसर और मेला परिसर की सफाई में कर्मचारी जुट गए है।
पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में 27 फरवरी से एक मार्च तक तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले का आयोजन हुआ था। मंगलवार को करीब पांच लाख कांवड़ियों और शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। 28 फरवरी की रात से ही शिवभक्तों की लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। मंगलवार देर रात तक शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बुधवार को भी काफी संख्या में शिवभक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मेला परिसर में लगी दुकानों पर खरीददारी की। हालांकि मेला समाप्त होने पर बुधवार को दूर-दराज से आए दुकानदारों ने सुबह से ही अपनी दुकानों का सामान समेटना शुरू कर दिया है। तीन दिवसीय मेले के बाद मंदिर और मेला परिसर में गंदगी हो गई थी। बुधवार को मंदिर समिति के पदाधिकारी और सफाई कर्मचारी दिन भर में मंदिर और मेला परिसर की सफाई में जुटे रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि बुधवार को भी काफी संख्या में शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।