फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three children died in a waterlogged pit in Baghpat of Uttar Pradesh

बागपत में बड़ा हादसा: गड्ढे में डूबकर तीन मासूम बच्चों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Fri, 28 May 2021 06:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 May 2021 06:10 PM IST
सार

बागपत जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। पानी से भरे गड्ढे में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई। इससे परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Three children died in a waterlogged pit in Baghpat of Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में बड़ौत थाना क्षेत्र के ट्योढ़ी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर एक ईंट भट्ठे की पथेर के लिए जमा किए हुए पानी के कुंड में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की उम्र आठ से 15 साल बताई जा रही है। वहीं सूचना मिलने पर बागपत और बड़ौत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चों का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजनों ने इसका विरोध कर दिया। 

विज्ञापन


बताया गया कि नीरज कुमार का दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एमबीएफ नाम से एक ईंट भट्ठा है। इस ईंट भट्ठे के बराबर में पथेर के लिए पानी एक गड्ढे के रूप में जमा किया हुआ था। आसपास के खेतों से और पानी इस गड्ढे में जमा हो गया, जिसके बाद यह एक कुंड के रूप में तब्दील हो गया। आज ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चे खेलते-खेलते इस कुंड में नहाने के लिए कूद पड़े।
विज्ञापन


वहीं भट्ठे पर ही काम करने वाले एक मजदूर के दिव्यांग बेटे ने परिजनों को सूचना दी, इसके बाद काफी संख्या में मजदूर इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे। तीनों बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला गया। परिजन बच्चों को बड़ौत के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां तीनों बच्चों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत बच्चों में अनिस (9 वर्ष) पुत्र हरबीर निवासी गौरीपुर, सावन (15 वर्ष) पुत्र संजीव, मनु (14 वर्ष) पुत्र ओमवीर किरठल निवासी शामिल है। तीनों बच्चों की मौत के बाद ईंट भट्ठे पर कोहराम मच गया। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed