{"_id":"631f49ec7863ca5f540226e2","slug":"three-attacker-have-attacked-on-rld-leader-and-son-in-a-village-of-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: घेर में घुसकर रालोद नेता और बेटे पर हमला, शोर मचाने पर भागे हमलावर, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: घेर में घुसकर रालोद नेता और बेटे पर हमला, शोर मचाने पर भागे हमलावर, जानिए पूरा मामला
Mon, 12 Sep 2022 08:33 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 12 Sep 2022 08:33 PM IST
सार
हमलावरों ने घेर में घुसकर रालोद नेता और उनके बेटे पर हमला कर दिया। वहीं शोर मचाने पर हमलावर बाइक छोड़कर भाग गए। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में सरूरपुर कलां गांव में सोमवार शाम को तीन युवकों ने घेर में घुसकर रालोद नेता और उनके बेटे पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने तमंचा निकालकर तान दिया। वहीं शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठा होती देख हमलावर बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
सरूरपर कलां गांव के रहने वाले रालोद के जिला महासचिव सुभाष नैन के घर रक्षाबंधन के दिन नकदी समेत पांच लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए थे। जिसमें पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के एक युवक को हिरासत में लिया था और उसे बाद में छोड़ दिया था। उस युवक को शक है कि रालोद नेता ने पुलिस को उसका नाम बताया था। इसी रंजिश में वह सोमवार को अपने दो साथियों के साथ बाइक से पहले सुभाष नैन के घर पहुंचा। जहां उसे पता चला कि सुभाष नैन घेर में है।
विज्ञापन
आरोप है कि तीनों युवक घेर में पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके बेटे प्रिंस के सिर में डंडा मार दिया। इसके बाद दोनों पिता-पुत्र ने शोर मचा दिया और तीनों युवकों से हाथापाई करने लगे। इस दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर उन पर तान दिया। तभी वहां शोर सुनकर लोग पहुंच गए। हमलावर खुद को घिरता देखकर बाइक छोड़कर भाग गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि हमलावरों की बाइक को कब्जे में लिया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंचायत में मुर्गा बना दूल्हा: पोल खुलने पर आगबबूला हुए दुल्हन पक्ष के लोग, बरातियों की जमकर धुनाई, तस्वीरें
कंट्रोल रूम का नंबर नहीं मिला, तब एसपी को फोन किया
रालोद नेता सुभाष नैन ने बताया कि वे घटना के बाद लगातार कंट्रोल रूम का 100 नंबर मिलाते रहे, लेकिन नंबर नहीं मिला। उसके बाद डायल-112 पर कॉल करते रहे तो वह भी नहीं मिला। बाद में उन्होंने सीधे एसपी नीरज कुमार जादौन को फोन किया। उसके बाद ही सरूरपुर चौकी से पुलिस पहुंची। आरोप है कि चोरी की घटना के दौरान भी सरूरपुर चौकी से कोई पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा था, जबकि कई बार वहां सूचना दी गई थी।
यह भी पढ़ें: Meerut Murder Case: अब SSP ने लिया ये एक्शन, बेटे की हत्या से सदमे में परिजन, सांत्वना देने पहुंचे मंत्री