फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Threat to kill ABVP department coordinator, Hindu organization workers incited against other community

UP: ABVP के विभाग संयोजक को जान से मारने की धमकी, भड़के हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, दो समुदाय से जुड़ा है मामला

Fri, 19 Jan 2024 12:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Jan 2024 12:57 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में दूसरे समुदाय के युवकों ने एबीवीपी के विभाग संयोजक के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। इस पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भड़क गए और हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
Threat to kill ABVP department coordinator, Hindu organization workers incited against other community
हंगामा करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के बड़ौत में फूंसवाली मस्जिद के पास बृहस्पतिवार की रात बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर विशेष समुदाय के युवकों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक के साथ गाली-गलौज व अभ्रदता कर दी। सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

विज्ञापन

         
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बागपत के विभाग संयोजक अमित दीक्षित बृहस्पतिवार की रात बाइक से दिल्ली बस स्टैंड पर जा रहे थे। जब वे फूंसवाली मस्जिद के पास पहुंचे तो वहां पर एक ट्रक्र की वजह से जाम लगा हुआ था। काफी इंतजार करने के बाद जब उन्होंने जाम से परेशान होकर बाइक का हॉर्न बजाया तो फूंसवाली मस्जिद के पास खड़े कुछ विशेष समुदाय के युवकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

इस दौरान विशेष समुदाय के युवकों ने उनके साथ अभ्रदता की और गाली-गलौज करते हुए पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली और फिर भाग निकले। वहीं, सूचना पर हिंदू संगठन के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

उधर, सूचना मिलने पर सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा व अन्य पुलिस बल माैके पर पहुंचा और मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

यह भी पढ़ें: ऐसी भी मोहब्बत: अब पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगी काजल और प्रीति, कोर्ट ने दी इजाजत

विज्ञापन

अभ्रदता व गाली-गलौज के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है, जिस पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जल्द ही मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार शर्मा इंस्पेक्टर बड़ौत

यह भी पढ़ें: 
CDA अफसर की मौत का सनसनीखेज खुलासा: टेंपो चालकों ने पहले पिलाई शराब, फिर मारपीट कर लूटा मोबाइल,अब उगला पूरा सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed