फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thousands spent, yet no clean water of pipeline

हजारों खर्च, फिर भी नहीं पाइप लाइन का स्वच्छ पानी

Wed, 03 Mar 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Thousands spent, yet no clean water of pipeline
अमर उजाला अभियान :
विज्ञापन

स्वच्छ पेयजल को तरस रहे हैं केतीपुरा के परिवार
- हैंडपंप से दूषित पानी निकलने का आरोप
फोटो संख्या- 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के केतीपुरा क्षेत्र की जनता पाइप लाइन के स्वच्छ पानी को तरस रही है। क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन तो बिछाई जा चुकी है लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। सरकारी खजाने हजारों रुपये खर्च होने के बाद भी परिवारों को हैंडपंप के पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। गर्मी में पेयजल का संकट खड़ा हो जाता है। कारण है कि खराब पड़े हैंडपंपों को भी समय से ठीक नहीं कराया जाता है। सभासद से लेकर चेयरमैन तक शिकायत पहुंची, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अमर उजाला ने केतीपुरा के लोगों से बात की तो सभी नगर पालिका प्रशासन को कोसने लगे।
दो सबमर्सिबल लगे, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं
- पालिका ने करीब एक वर्ष पूर्व नगर के कई क्षेत्रों में पेयजल पाइप लाइन बिछाने का ठेका छोड़ा था। जिसमें केतीपुरा की गलियों में भी करीब 15 सौ मीटर पाइप लाइन बिछाई गई थी। दो सबमर्सिबल भी लगाए गए थे, लेकिन अभी तक उनका बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इनका ये है कहना
- स्वच्छ पेयजल की समस्या कई बार उठा चुके हैं। लेकिन नगर पालिका परिषद कोई समाधान करने को तैयार नहीं है। रोजुद्दीन।
- हैंडपंपों से दूषित पानी आ रहा है। जिसके कारण आए दिन बीमारी फैली रहती है। नगर पालिका प्रशासन को समस्या का समाधान करना चाहिए। रूकसाना,
- सरकारी खजाना खर्च हो गया है, फिर भी हमें पीने का साफ पानी नहीं मिल रहा है। अधिकारियों को इसपर विचार करना चाहिए। काफिया,
- हैंडपंपों का पानी पीने को मजबूर हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता फिर नजर नहीं आते हैं। इरफान
इन्होंने कहा :-
- पालिका बोर्ड की बैठक में यह मुद्दा उठाया था। काफी प्रयास के बाद पाइप लाइन बिछी। लेकिन सबमर्सिबल नहीं लगाया गया है। फिर इस मुद्दे को उठाया जाएगा। मोहसिन, सभासद वार्ड-21
विज्ञापन
विज्ञापन

- सभी लोगों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना हमारी प्राथमिकता में है। केतीपुरा की समस्या का भी जल्द निस्तारण कराया जाएगा। ललित आर्य, ईओ नगर पालिका परिषद बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed