{"_id":"62ec0a102376240e154f01ae","slug":"thousands-cheated-in-the-name-of-prime-minister-s-housing-scheme-baraut-news-mrt599857741","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर हजारों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर हजारों की ठगी
विज्ञापन

बड़ौत। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर एक युवक द्वारा बुजुर्ग महिला के साथ हजारों रुपयों की ठगी कर ली। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी शकुंतला शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था। आवेदन के समय उसने अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक का फोन फार्म पर लिखकर दिया था, ताकि किस्त आने पर युवक से जानकारी मिल सके। बताया कि योजना के तहत आई किस्त को युवक ने गलत ढंग से निकाल लिया। जब वह जानकारी लेने कार्यालय पहुंची तो पता चल कि एक किस्त 25 हजार रुपये आए थे। शकुंतला ने युवक से रुपये मांगे तो उसने इंकार कर दिया। आरोप है कि कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को एक बार फिर महिला कोतवाली पहुंची, तो सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष चौहान अन्य युवाओं भी कोतवाली पहुंचे तो इंस्पेक्टर ने महिला को रुपये दिलाने का आश्वासन दिया है।