फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Those who waste unnecessary water will be marked

बेफिजूल पानी को बर्बाद करने वाले होंगे चिह्नित

Sat, 10 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Those who waste unnecessary water will be marked
16 जुलाई से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जाएगा
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजकमल यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कलक्ट्रेट सभागार में अटल भूजल मिशन, जल जीवन मिशन, कैच द रैन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जल संरक्षण के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की अटल भूजल योजना बूंद-बूंद पानी सहेजने की दिशा में अहम कदम है। जनपद में 16 जुलाई से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह अभियान मनाया जाएगा। बेफिजूल पानी को बर्बाद करने वालों को भी गांव-गांव में चिह्नित करने का अभियान चलाया जाएगा। पानी की बर्बादी नहीं करनी है।
उन्होंने कहा कि पानी को बचाना है, इसके लिए जनपद में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत टेप वाटर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम व जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि टंकियों के लिए जमीन चिह्नित करते हुए डीपीआर बनाई जाए। ताकि जनपद के हर गांव में जल निगम की टंकी हो हर घर को नल योजना का लाभ मिल सके। ग्राम पंचायतों में सभी शासकीय भवनों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जोड़ने का निर्णय लिया जाएं। गांव में जो बड़े नए भवन बन रहे हैं, उनमें भी वाटर हार्वेस्टिंग बने। हर नदी-नाले के पानी को बचाने, वर्षा जल के संचयन, तालाबों के पुनरुद्धार का निर्णय लिया। जो तालाब सूखे पड़े हैं या जिनकी खुदाई होनी है, यह भी अभियान चलाया जाएगा। तालाबों का सुंदरीकरण किया जाएगा भूगर्भ जल स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा अधिक से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनने चाहिए। प्रत्येक गांव में खाद के गड्ढे खुदवा जाए, कचरा प्रबंधन के लिए गांव को शहरों की तर्ज पर बनाया जाए। इस अवसर पर एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, एसडीएम बागपत अनुभव सिंह, एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, डीडीओ हुबलाल, अधिशासी अभियंता जल निगम रविंद्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed