{"_id":"6621ad77d52dbc3b2a0fb597","slug":"this-is-a-choice-of-honour-if-my-hands-are-strong-then-i-will-keep-my-point-firmly-jayant-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-112114-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह मान सम्मान का चुनाव, मेरे हाथ मजबूत होंगे तो बात भी मजबूती से रखूंगा: जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह मान सम्मान का चुनाव, मेरे हाथ मजबूत होंगे तो बात भी मजबूती से रखूंगा: जयंत
विज्ञापन
बड़ौत। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि यह मान सम्मान का चुनाव है। इस बार मेरे हाथ और मजबूत होंगे तो सरकार में आपकी बात उतनी ही मजबूती से रख सकूंगा। इसलिए जिस तरह से दादा चौधरी चरण सिंह और पिता चौधरी अजित सिंह को जिताकर संसद में भेजते रहे हो। उस तरह ही इस बार मुझे भी जीत का आशीर्वाद चाहिए।
चौधरी जयंत सिंह ने बृहस्पतिवार को बागपत लोकसभा की छपरौली विधानसभा क्षेत्र के गांवों में शक्ति रथ यात्रा निकाली। उन्होंने भावनात्मक रूप से लोगों को नब्ज टटोलते हुए कहा कि बागपत सामान्य सीट नहीं है। आपकी वजह से इस सीट पर हर किसी की नजर रहती है। इसलिए ही एक सामान्य व ईमानदार प्रत्याशी दिया है, जिसे आपको संसद में पहुंचाना है। जिससे किसानों, युवाओं की बात ओर मजबूती से रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद से ही हम चार-पांच दशक से आपकी सेवा कर रहे हैं, इस बार भी जीते के लिए आपका आशीर्वाद लेने आए हैं। यहां जब नल चलेगा, तभी कमल खिलेगा। इसलिए 26 अप्रैल में मतदान करने जरूर जाएं और वोट देकर रालोद को जिताने का काम करें।
विज्ञापन
शक्ति रथ के पाइप की एंगल में हाथ फंसने से जख्मी हुए जयंत
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की शक्ति रथ यात्रा लोयन मलकपुर से शुरू हुई और वहां से वह हलालपुर पहुंचे। जयंत ने अपना हाथ शक्ति रथ के पाइप पर रखा हुआ था, जिसमें एंगल लगी हुई थी। उस एंगल में चौधरी जयंत सिंह का हाथ फंस गया और वह जख्मी हो गए। उनके हाथ से काफी खून निकलने लगा तो पदाधिकारियों में बेचैनी बढ़ गई। रालोद के राष्ट्रीय सचिव डा. कुलदीप उज्जवल ने तुरंत छपरौली में डाॅ. केपी खोखर से बात की और जयंत का उपचार कराया गया। उनको हाथ में पट्टी करने के अलावा टिटनेस का इंजेक्शन भी लगाया गया। उपचार कराने के बाद जयंत ने शक्ति रथ पर आकर कार्यकर्ताओं को बताया कि वह ठीक हैं। उसके बाद रोड शो दोबारा शुरू हुआ।