फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There should be a thousand tests daily: Nodal officer

रोजाना होने चाहिए एक हजार टेस्ट : नोडल अधिकारी

Sat, 08 Aug 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
There should be a thousand tests daily: Nodal officer
बागपत। कोरोना संक्रमण के लिए जिले के नोडल अधिकारी ऊर्जा सचिव एम देवराज ने समेकित कंट्रोल रूम में कोविड-19 के संबंध में बैठक ली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रतिदिन एक हजार टेस्ट करने तथा एंटीजन किट्स की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कोविड एल-2 अस्पताल शीघ्र चलाने तथा टेस्ट ऑनलाइन पोर्टल पर समय से अपलोड करने के निर्देश दिए। कहा कि कोरोना पॉजिटिव पेशेंट से दिन में फोन पर दो बार वार्तालाप कर खान पान व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लें। कोविड-19 टीम समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने डोर टू डोर अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत पैकेज के बारे कहा कि सरकार की मुख्य प्राथमिकता है कि लोगों को इसके लाभ से जोड़ा जाए। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर का अवलोकन कर रोस्टर बनाकर ड्यूटी करने के लिए कहा। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अजय कुमार सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ हुबलाल, सीएमओ डॉ. आरके टंडन, सीएमएस बी एल कुशवाह, एसीएमओ डॉ जितेंद्र वर्मा, डा भुजवीर, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर व सभी सीएचसी अधीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed