फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There is no development in the villages of Baghpat because secretaries have committed big scams

UP: विकास के नाम पर बड़े-बड़े घपले, पोल खुली तो हर कोई हैरान, नेताओं के दबाव में जांच छोड़ रहे अफसर

Fri, 18 Nov 2022 01:05 PM IST
कपिल kapil अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Nov 2022 01:05 PM IST
सार

बागपत में विकास के नाम पर बड़े-बड़े घपले हो रहे हैं। अब पोल खुली तो हर कोई हैरान रह गया। वहीं नेताओं के दबाव में अधिकारी जांच करना छोड़ रहे हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
There is no development in the villages of Baghpat because secretaries have committed big scams
विकास भवन बागपत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गांवों में विकास कार्यों में घपले हो रहे हैं और सचिवों ने विकास कार्यों का पैसा ठिकाने लगाना शुरू कर दिया है। किसी जगह बिना एमबी भरे हुए ही लाखों का भुगतान कर दिया गया तो कहीं एक ही जगह दो ओपन जिम लगाने के नाम पर रुपये निकाल लिए गए। किसी जगह निर्माण कार्य में खेल कर दिया गया। अब घपला सामने आने पर नेताओं से जांच अधिकारियों पर दबाव डलवाया जा रहा है। 

विज्ञापन


बागपत जनपद के बिनौली गांव में विकास कार्यों में घपले की शिकायत हुई तो एडीओ ने जांच करके अपनी रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें कहा गया कि श्मशान घाट का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ था और वहां कोई कार्य भी नहीं चल रहा है। उस कार्य पर 18,47000 रुपये का भुगतान किया गया, जिनमें से केवल 3,47000 के अभिलेख मिले, जबकि अन्य 15 लाख रुपये के अभिलेख सचिव नहीं दिखा सके। 
विज्ञापन


इसी तरह ही तमेलागढ़ी गांव में घपले की शिकायत की गई थी, जहां की प्राथमिक जांच में पता चला कि एक ही जगह पर दो ओपन जिम लगाने के नाम पर रुपये निकाले गए हैं। जिनमें एक पर करीब 1,90,000 तो दूसरे पर 1,40,000 रुपये खर्च दिखाए गए हैं। इस तरह ही गोठरा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में घपले का आरोप लगाया गया, जिसकी प्राथमिक जांच में करीब नौ लाख रुपये की गड़बड़ी मिली है। इसके अलावा भी कई अन्य गांवों में घपले की शिकायत पर जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: अचानक गड्ढे में पलटी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, रोड पर मची चीख-पुकार, एक ने मौके पर तोड़ा दम

दबाव डलवाने से परेशान अधिकारी छोड़ रहे जांच
गांवों में जहां विकास कार्यों में घपले किए जा रहे हैं। वहीं उनकी जांच होने पर अधिकारियों पर दबाव डलवाया जा रहा है, जिससे वह अपनी रिपोर्ट सचिवों के पक्ष में दे सके। तमेलागढ़ी में विकास कार्य की जांच भूमि संरक्षण अधिकारी को सौंपी गई थी, लेकिन दबाव से परेशान होकर जांच करने से साफ इन्कार कर दिया। इसलिए वहां गुरुवार को जांच नहीं हो सकी। इसके लिए किसी अन्य जांच अधिकारी को लगाने की बात कही जा रही है। 

यह भी पढ़ें: UP: हैरान कर देगी ये रिपोर्ट, महज 17 दिन में काटे हजारों चालान, पुलिस ने वसूला एक करोड़ का जुर्माना

गांवों में विकास कार्यों में घपले करने की शिकायत मिल रही है। जिनकी जांच कराई जा रही है। बिनौली की जांच रिपोर्ट अभी नहीं देखी है और तमेलागढ़ी में जांच करने के लिए अधिकारी ने इन्कार कर दिया। उनकी जगह किसी अन्य को लगाया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। - अमित त्यागी, डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed