फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There is an atmosphere of grief among the family members after the body of the head constable was found, there is mourning in the village

Baghpat News: हेड कांस्टेबल का शव मिलने से परिजनों में गम का माहौल, गांव में छाया शोक

Fri, 21 Feb 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 21 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
There is an atmosphere of grief among the family members after the body of the head constable was found, there is mourning in the village
कांधला। गांव जसाला निवासी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल विपिन कुमार (32) का शव बड़ौत में मिलने पर परिजनों में गम का माहौल है और गांव में शोक छाया हुआ है। वह तीन दिन की छुट्टी पूरी कर दो दिन पहले घर से ड्यूटी के लिए गया था।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल के भाई परवीन ने बताया कि विपिन 16 फरवरी को तीन दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। छुट्टी पूरी होने के बाद मंगलवार की शाम वह ड्यूटी के लिए घर से अकेला गया था, लेकिन वह अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया था। इसके बाद उसके कार्यालय में सूचना देने के साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन

मृतक विपिन के बाद अब दो भाई परवीन और सचिन रह गए हैं। दोनों भाई गांव में पिता जगरोशन के साथ खेती करते हैं। विपिन की शादी करीब 10 साल पहले सहारनपुर जनपद के गांव कुराली निवासी सोनी के साथ हुई थी। विपिन के छह वर्षीय बेटा अर्णव और दस वर्षीय बेटी गुड़िया है। उसकी जुड़वा बहन रीमा शादीशुदा है। बेटे की मौत की सूचना पर मां रोशनी विलाप करते हुए बार-बार बेहोश हो रही थी। परिजन ग्राम प्रधान शिवकुमार के साथ बड़ौत गए हुए हैं। विपिन की मौत की सूचना मिलने पर ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed