फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There has been an increase in the evaluation of answer books

मूल्याकंन में आई तेजी, दूसरे दिन 1282 परीक्षक ने चेक की 13 हजार कॉपियां

Sun, 24 Apr 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
There has been an increase in the evaluation of answer books
दूसरे दिन 1282 परीक्षकों ने चेक कीं 13 हजार उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में दो मूल्यांकन केंद्रों पर रविवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में तेजी आई। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर 1282 परीक्षकों ने 13 हजार कॉपियां जांचीं। केंद्र व्यवस्थापकों का कहना है कि फिलहाल जिले के 125 परीक्षकों की तैनाती यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा में की गई है। उन शिक्षकों के वापस आने पर मूल्यांकन में ओर तेजी आएगी। मूल्यांकन के दौरान केंद्रों पर मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहा।

जिले में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत और हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की को केंद्र बनाया गया है। श्री यमुना इंटर कॉलेज में 423 और इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की में 859 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। रविवार को दोनों केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन केंद्र के प्रभारी मुकेश राज शर्मा व राजवीर सिंह ने शासन की गाइडलाइन के आधार पर मूल्यांकन कराया गया। श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा ने बताया कि मूल्यांकन के दूसरे दिन साढे़ छह हजार कॉपियां जांची गईं। उधर, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने बताया कि केंद्र पर लगभग सात हजार कॉपियों की जांच की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed