{"_id":"682b1c24898d66d784059db7","slug":"the-youths-called-themselves-cow-protectors-and-vandalized-the-truck-and-beat-up-the-driver-baghpat-news-c-28-1-bag1001-131662-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: युवकों ने खुद को गोरक्षक बताकर ट्रक में तोड़फोड़ कर चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: युवकों ने खुद को गोरक्षक बताकर ट्रक में तोड़फोड़ कर चालक को पीटा
विज्ञापन
-दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर किशनपुर बराल बस स्टैंड के पास हुई घटना, पुलिस ने नौ आरोपियों को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर किशनपुर बराल बस स्टैंड के पास रविवार रात खुद को गोरक्षक बताते हुए कार और बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने मोहसिन निवासी अशरफाबाद थल का ट्रक रुकवाकर तोड़फोड़ कर दी। इसका विरोध करने पर ट्रक चालक मोहसिन की पिटाई कर घायल कर दिया गया। वहां पहुंचे पुलिसकर्मी नौ आरोपियों को पकड़कर थाने ले आए।
अशरफाबाद थल गांव निवासी मोहसिन ने बताया कि रविवार रात ट्रक में दिल्ली से सीमेंट लेकर शामली जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर किशनपुर बराल बस स्टैंड के पास पहुंचा तो पीछे से आए कार, बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक कर उसका ट्रक रुकवा लिया।
बाइक और कार में आए युवकों ने खुद को गोरक्षक बताते हुए ट्रक की तिरपाल हटाने लगे। उसने तिरपाल हटाने से मना किया तो युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर ट्रक में तोड़फोड़ कर दी और उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवक खुद को गोरक्षक बता रहे है, लेकिन आइकार्ड नहीं दिखा पाए। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।