{"_id":"61a3b4e58e6b394d3325262d","slug":"the-youth-was-robbed-on-the-strength-of-a-gun-baghpat-news-mrt566677338","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी व सामान लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी व सामान लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम से नौकरी से लौटते वक्त दौलतपुर रजबहे के समीप वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। एक युवक से दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
सैदपुर गांव के प्रदीप पुत्र बले सिंह ने बताया कि वह गुरुग्राम में नौकरी करता है। वह शनिवार शाम गांव लौट रहा था। वह पिलाना से अपने गांव सैदपुर के लिए पैदल चला। दौलतपुर के रजबहे के समीप दो बाइक पर सवार होकर आए सात बदमाशों ने उसे रोक लिया। उसे तमंचा दिखाकर पंद्रह सौ रुपये, मोबाइल व बैग लूट लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने गांव में जाकर पुलिस को जानकारी दी। वहीं, एसपी व सीओ खेकड़ा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद पुलिस को बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। बालैनी थाने के कार्यवाहक प्रभारी श्यामसिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है।
तांत्रिक पर डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप
चांदीनगर। दादरी के रिठौरी गांव निवासी कुसुम पत्नी दीपक ने बताया कि उसका पति चार साल से बीमार है। जादू टोना होने के शक में तंत्र क्रिया से उपचार कराने का निर्णय किया। उसे पता चला कि फुलेरा गांव में एक व्यक्ति तंत्र क्रिया करता है। महिला बीमार पति को लेकर उसके पास पहुंची। जहां कई साल से उपचार कराने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। महिला का आरोप है कि तांत्रिक व उसके एक साथी ने करीब डेढ़ लाख रुपये उपचार के नाम पर लिये। आरोप है कि वह देवर के साथ तांत्रिक के घर पैसा वापस मांगने गई तो उससे मारपीट की। उसने चांदीनगर थाने में तहरीर दी है।