फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The young man was found innocent by the police in the investigation of prison

जांच में निर्दोष मिले युवक को पुलिस ने कराया जेल से रिहा

Wed, 23 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 23 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The young man was found innocent by the police in the investigation of prison
डेमो पिक
बागपत के खेकड़ा नगर में गत 20 दिन पूर्व मकान में घुसकर युवक पर फायर करने का आरोप पुलिस जांच में फर्जी पाया गया। पुलिस ने जांच कर युवक के खिलाफ दर्ज मुकदमा खारिज कर दिए। विपक्षी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन

 

विदित है कि गत 20 दिन पूर्व मोहल्ला मुंडाला निवासी रोहताश धामा ने मोहल्ले के ही युवक सागर पर आरोप लगाया था कि वह उनके मकान में अपने दो अज्ञात साथियों के साथ घुस आया था। उस पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया।जबकि दूसरे पक्ष सागर की मां मुनेश देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि विपक्षी उसके पुत्र से रंजिश रखते थे। उसको घर से उठाकर पहले घेर में ले गए। वहां उसकी पिटाई की। उसके बाद घर लाकर पीटकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी सागर को उस समय गिरफ्तार करके चालान कर दिया था। जो अभी तक जेल में था। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने आरोप प्रत्यारोप लगाए थे। जिसकी जांच कराई गई थी, जिसमें सागर निर्दोष पाया। घायल सागर का खून विपक्षी के घेर एवं मकान में पड़ा मिला। जिसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। जांच करने में पता चला की रामकुमार ने घटना को दूसरा रूप देने के लिये स्वयं ही फायर किया था। जिसका खोखा मकान में पड़ा मिला था। बताया कि न्यायालय से आदेश कराने के बाद सागर को जेल से रिहा करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed