फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The young man caught in a compromising position with student

युवक संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी छात्रा

Sun, 25 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 25 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
The young man caught in a compromising position with student
डेमो पिक
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक कॉलेज की बीए की छात्रा बीच में ही कॉलेज छोड़कर चली गई। इसके बाद वह कार में एक युवक के साथ मिली। आपत्तिजनक स्थिति में देख छात्रों ने दोनों को पकड़ लिया। कार सहित आरोपी युवक को कॉलेज में लाकर जमकर धुनाई की। इससे वहां हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


गाजियाबाद जनपद की छात्रा यहां कॉलेज में पढ़ती है। शनिवार को वह छुट्टी होने के पहले ही कॉलेज से चली गई। वह कॉलेज से करीब एक किलोमीटर दूर कार में एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। वहां से गुजर रहे एक छात्र ने उसे देख लिया। उसने इसकी जानकारी अन्य छात्रों को दी। मौके पर काफी छात्र इकट्ठे हो गए। उनको देख आरोपी युवक भागने लगा, लेकिन छात्रों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके बाद छात्रा और युवक को लेकर छात्र कॉलेज गए। वहां शिक्षकों और छात्रों ने युवक की जमकर धुनाई की। छात्रा को भी हिदायत दी गई। पूरे दिन कॉलेज में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। इस संबंध में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन

 
नकदी-आभूषण समेट प्रेमी संग फरार

बागपत (ब्यूरो)। शहर के एक मोहल्ले से नवविवाहिता घर से हजारों की नकदी और आभूषण लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी तलाश के बावजूद पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के एक युवक की शादी दिल्ली की युवती से 20 दिन पूर्व हुई थी। शुक्रवार सुबह युवक काम पर बाहर चला गया। घर में उसकी पत्नी और भाभी थीं। सुबह करीब दस बजे नवविवाहिता घर से हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लेकर चली गई। उसे घर से निकलते भाभी ने देखा, लेकिन आवाज देने के बावजूद वह नहीं रुकी। बाहर आकर वह दो युवक के साथ कार में बैठकर चली गई। परिजनों के मुताबिक, पता चला है कि  नवविवाहिता दिल्ली के ही युवक के साथ गई है। उसके मायकेवालों से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने इस संबंध में जानकारी होने से इंकार कर दिया। बाद में ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने शनिवार शाम कोतवाली में पहुंचकर शिकायत की है। कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि महिला को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed