फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The woman was robbed of cash and jewelery by making her unconscious

महिला को बेहोश करके चार बदमाशों ने 4.13 लाख नकद व 4 लाख के जेवर लूटे

Thu, 09 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
The woman was robbed of cash and jewelery by making her unconscious
बागपत। नगर की माता कॉलोनी में काली माता मंदिर के समीप एक मकान में बदमाश बुधवार रात खिड़क़ी से घुस गए। उन्होंने महिला से चाबी छीनकर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वहां से करीब 4.13 लाख रुपये व चार लाख रुपये के जेवर लूटकर भाग गए। इसकी जानकारी पाकर पुलिस ने परिवार के एक व्यक्ति को कोतवाली लाकर पूछताछ की। वहीं, महिला ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगर की माता कॉलोनी निवासी मौलाना जुबेर पिछले कई महीनों से एक मामले में जेल में बंद है। घर में उसकी पत्नी मोहसिना, पत्नी का भाई खुशी मोहम्मद व एक अन्य बुजुर्ग अलीशेर रहते हैं। ये सभी बुधवार रात सोए हुए थे। मोहसिना ने बताया कि वह गर्मी के कारण खिडक़ी को खोल देती है। उसने बुधवार रात भी खिड़क़ी खोली हुई थी तो उसमें से चार बदमाश अंदर घुस गए। उन्होंने उससे सेफ की चाबी छीनी तो उसने विरोध किया। जिससे बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद बदमाश वहां से 4.13 लाख रुपये, चार लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान लूटकर भाग गए। आंख खुलने पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को इसकी जानकारी दी गई तो पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। मोहसिना का आरोप है कि पुलिस ने उसके भाई को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी और उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। वह अपने पति के मुकदमे में पैरवी के लिए चार लाख रुपये परिजनों से लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed