{"_id":"626adbd9acb8d313836e9aac","slug":"the-villagers-caught-the-accused-of-pipe-theft-baghpat-news-mrt5863552186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिंग के पाइप चोरी कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरिंग के पाइप चोरी कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा
विज्ञापन
पाइप से लदा मिनी ट्रक छोड़क़र चार आरोपी भाग निकले
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। हजूरबाद गढ़ी में किसान के नलकूप से पाइप चोरी करके मिनी ट्रक में ले जा रहे चोरों का पीछा करके दाहा गांव के समीप पकड़ लिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार भाग निकले।
हजूरबाद गढ़ी निवासी विक्रम सिंह नलकूप के लिए बोरिंग करा रहा है। उसने मुस्तकीम पुत्र मुंत्याज निवासी दरकावदा को ठेका दिया हुआ है। विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे कुछ लोग मिनी ट्रक में बोरिंग के पाइप भर रहे थे। वे शोर मचाने पर ट्रक लेकर भाग निकले। उसके पुत्र कपिल व किसानों ने बाइक से मिनी ट्रक का पीछा किया तथा पुलिस को जानकारी दी। मिनी ट्रक को दाहा गाव में घेर लिया। जिस पर चार आरोपी ट्रक छोडक़र भाग निकले, जबकि एक आरोपी इस्लाम पुत्र सद्दीक निवासी हराखेड़ी सरूरपुर को पकडक़र पुलिस को सौंप दिया।
मिनी ट्रक से दस इंच के लोहे के 23 पाइप बरामद हुए हैं। थाना पुलिस ने बताया कि पांच लोग इस्लाम पुत्र सद्दीक, शाहरूख, जावेद, बोना व गुट्टन उर्फ सरफराज निवासी हराखेड़ी सरूरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी इस्लाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।