बागपत: शराब पी रहे युवकों पर हमला, जमकर पथराव, धारदार हथियार से काटी युवक की गर्दन
शराब पी रहे युवकों पर हमला कर दिया गया। इस दौरान एक युवक की धारदार हथियार से गर्दन काट दी गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में मामूली कहासुनी को लेकर पथराव हो गया। बताया गया कि नगर की गुराना रोड पर गुरुवार की देर शराब रात पी रहे युवकों की एक अन्य युवक से कहासुनी हो गई। इसके बाद शराब पी रहे युवकों पर हमला कर दिया गया। इस दौरान जान बचाकर भाग रहे युवकों पर लोगों ने पथराव भी कर दिया।
वहीं जान बचाने के लिए युवक एक मकान में जा घुसे। जहां युवक की धारदार हथियार से गर्दन काट दी। उधर, पथराव से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले, लेकिन दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस अपने स्तर पर ही मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: भावुक तस्वीरें: पति का चेहरा देख बेहोश होकर गिरी पत्नी, सदमे में मां, ढाई साल के मासूम ने दी मुखाग्नि
ये है पूरा मामला
बिनोली रोड का रहने वाला अजित गुरुवार की शाम को नगर की गुराना रोड स्थित गली नंबर-8 में अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान उनकी मोहल्ले में ही एक युवक से कहासुनी हो गई। तब तो उक्त युवक वहां से चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद वह आठ-दस युवकों के साथ पहुंचा और शराब पी रहे युवकों पर हमला कर दिया। इसके बाद युवक जान बचाकर भागने लगे। वहीं जान बचाकर भाग रहा अजीत गांजा तस्करी करने वाले एक व्यक्ति के मकान में घुस गया, जहां युवकों ने उसकी धारदार हथियार से गर्दन काट दी। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई।
यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...
सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कई आरोपी भाग निकले। लेकिन पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक कोतवाली में किसी ने तहरीर नहीं दी है। एसएसआई शिवदत्त का कहना है कि तहरीर आने के बाद ही जांच करवाई की जाएगी।