फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The turban of the Chaudhari of the Moola Jat community was placed on Tarabuddin's head.

Baghpat News: तराबुद्दीन के सिर पर रखी गई मूले जाट समाज के चौधरी की पगड़ी

Sun, 16 Nov 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The turban of the Chaudhari of the Moola Jat community was placed on Tarabuddin's head.
फोटो-17
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बे में मूले जाट समाज की शनिवार को बैठक हुई, जहां सर्वसम्मति से तराबुद्दीन को समाज का चौधरी चुना गया। साथ ही उनके सिर पर पगड़ी रखकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

कस्बे में बोपुरा, फौलादनगर, थल, असारा, सुन्ना, शेखपुरा आदि गांव के लोगों की बैठक हुई। शमशेर ने बताया कि कोरोना काल में दादा उमरदीन की मौत होने के बाद उनके बड़े बेटे इब्राहिम को चौधरी चुना गया था। अब इब्राहिम ने अपनी पगड़ी छोटे भाई तराबुद्दीन को सौंपकर चौधरी चुना। मौलवी इस्लामुद्दीन, अलीहसन, शाबर अली, मनसब अली, मालदिन ने तराबुद्दीन को पगड़ी बांधकर समाज के चौधरी की जिम्मेदारी सौंपी। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राकेश पंवार ने चौधरी तराबुद्दीन को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कुलदीप पंवार, पूर्व चेयरमैन हरबीर सिंह, सत्यप्रकाश उर्फ पिंटू सिंह, हरेंद्र पंवार, प्रधान जाहुल, जाबिर, नदीम, शकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed