फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The truck crushed the bike-riding cousins ??and brothers

ट्रक ने बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाइयों को कुचला

Tue, 11 Jan 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The truck crushed the bike-riding cousins ??and brothers
विलाप करते परिजन। - फोटो : bagpat
बड़ौत-बुढाना मार्ग पर भड़ल गांव के पास ट्रक के ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा
विज्ञापन

दोनों की मौके पर ही हुई मौत, परिवारों में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली/दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल गांव में बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाइयों को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करते हुए कुचल दिया। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनो के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।

मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना के रामपुर अटेरना निवासी ब्रजपाल (45) पुत्र शोभाराम मंगलवार दोपहर बाइक से अग्रवाल मंडी टटीरी जा रहा था। उसके साथ फुफेरा भाई अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी रामनाथ पुत्र चरणसिंह (62) भी था। भड़ल गांव में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया। बाइक में ट्रक की साइड लगने से बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर गए। ट्रक के पहिये उनके ऊपर से उतर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को बिनौली सीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारीने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। उधर, मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed