{"_id":"6861960a38ac12dab20762af","slug":"the-transfer-of-officers-stopped-the-circle-rate-hike-people-got-another-chance-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-134011-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अफसरों के तबादलों ने रोकी सर्किल रेट बढ़ोतरी, लोगों को फिर मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अफसरों के तबादलों ने रोकी सर्किल रेट बढ़ोतरी, लोगों को फिर मिला मौका
विज्ञापन
बागपत। अफसरों के तबादलों ने सर्किल रेट बढ़ोतरी को रोक दिया है। पर्यटन विभाग की उप निदेशक प्रीति श्रीवास्तव व बागपत के एसडीएम अविनाश त्रिपाठी का तबादला होना इसका बड़ा कारण है। इससे लोगों को एक बार फिर मौका मिल गया है कि वह पुराने सर्किल रेट पर जमीनों के बैनामे करा सकें।
यहां जमीनों के सर्किल रेट आखिरी बार वर्ष 2016 में बढ़े थे। इसके बाद से जमीनों के बाजार भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं और वे आसमान पर पहुंच गए, मगर सर्किल रेट अभी तक नहीं बढ़ाए गए थे। इसको देखते हुए ही बागपत, बड़ौत, खेकड़ा तीनों तहसील क्षेत्रों के नए सर्किल रेट की सूची डेढ़ महीने पहले जारी की गई। इसमें बागपत में राष्ट्र वंदना चौक के आसपास दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे के किनारे की जमीनों का सबसे ज्यादा 25 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाया गया है। बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड चौक के आसपास और गांधी व नेहरू रोड पर सबसे ज्यादा तीस प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाया गया है। इस तरह खेकड़ा में पाठशाला चौक व पाठशाला मार्ग के पास 25 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ा है।
इस पर 69 आपत्तियां मिलने पर उनका निस्तारण कर दिया गया। नए सर्किल रेट एक जून से लागू करने के आदेश दिए गए थेए मगर इसको लागू करने के लिए धीरे-धीरे समय खींचा गया और फिर एक जुलाई से इसको लागू करने के लिए कहा गया। मगर अब एक जुलाई से नए सर्किल रेट लागू नहीं होंगे और इस तरह लोगों को एक मौका मिल गया है।