फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The thirst of villagers of Adampur village, quenched by Katar Singh's tubewell

कटार सिंह की ट्यूबवेल से बूझ रही आदमपुर गांव के ग्रामीणों की प्यास

Wed, 24 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The thirst of villagers of Adampur village, quenched by Katar Singh's tubewell
बड़ौत। पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों की दुर्दशा देखनी है तो बिनौली ब्लाक के आदमपुर गांव में आइए। यहां लगे सरकारी हैंडपंप काफी समय से खराब है। आलम यह है कि गांव के जंगल में लगी ट्यूबवेल से पीने का पानी लाने को महिलाएं व युवतियां मजबूर है। इतना सब कुछ होते हुए भी ग्राम प्रधान, सचिव सहित व अन्य अधिकारी आंखें बंद कर बैठे हुए है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार गांव की आबादी लगभग 2200 के करीब है। ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए दो-तीन साल पहले करीबन 18 हैंडपंप लगाए गए थे। मगर, कुछ दिन चलने के बाद एक के बाद एक हैंडपंप ठप हो गए। इस कारण पेयजल के लिए ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्र है गांव के कटार सिंह का, जिनकी ट्यूबवेल से पूरे गांव की प्यास बूझती है। गांव के बाहर जंगल में उनकी ट्यूबवेल लगी है। हैंडपंप खराब होने के कारण गांव की महिलाएं और युवतियां वहां से पीने का पानी लाती है। कपड़े धोने जैसे अन्य कार्य ट्यूबवेल पर ही मजबूर है।
विज्ञापन

क्या कहते है ग्रामीण
बाबूराम व आकाश का कहना है कि गांव में लगे अधिकांश हैंडंपप खराब पड़े है। शिकायतों के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। गांव की महिलाएं व युवतियां गांव के ही बाहर जंगल में लगी ट्यूबवेल से पीने के पानी की व्यवस्था करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिन्टू व अजय का कहना था कि कई बार तो बिजली में फाल्ट होने के चलते ट्यूबवेल भी नहीं चल पाता। ऐसे में पूरे गांव में पेयजल संकट गहरा जाता है। ऐसी स्थिति में पास के गांव के जंगल में लगी ट्यूबवेल से पीने का पानी लाना पड़ता है।

ग्राम सचिव की लेटलतीफी के चलते हैंडपंप के रिबोर का कार्य अधर में लटका हुआ है। एक-दो दिनों के अंदर खराब हैंडपंप को रिबोर कराने का कार्य शुरू किया जाएगा। - मनोज पंवार, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed