फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The thief stabbed the landlord's son, gave him a complaint

चोर ने मकान मालिक के बेटे को चाकू मारा, तहरीर दी

Wed, 13 May 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
The thief stabbed the landlord's son, gave him a complaint
खेकड़ा। शहर के मोहल्ला रामपुर निवासी ओमप्रकाश बाजवान परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की रात में करीब नौ बजे उनके मकान में एक चोर घुसा। चोर मकान के कमरे में रखी सेफ में चोरी करने लगा। कुछ देर बाद जब मकान मालिक का पुत्र मोनू घर पहुंचा तो मकान में घुसे चोर ने उस पर चाकू से हमला किया। चाकू लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद चोर बगैर चोरी किए ही घर से भाग निकला। शोर सुनकर मोनू के परिजन ऊपर से नीचे की तरफ दौड़े और घायल पुत्र से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने अंदर कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा था। इसके बाद पीड़ित घायल अवस्था में परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर की। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा ने कहा पीड़ित की तहरीर मिल गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed