फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The term of Zilla Panchayat will end at 12 o'clock tonight

आज रात 12 बजे खत्म हो जाएगा जिला पंचायत का कार्यकाल

Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The term of Zilla Panchayat will end at 12 o'clock tonight
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच बुधवार रात 12 बजे जिला पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। मंगलवार को दिनभर लंबित कार्यों का निपटारा किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा कार्यालय में मौजूद रहीं। लोगों की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन

साल 2015 में जिला पंचायत की कुर्सी पर रेणू धामा की ताजपोशी हुई थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। आंशिक परिसीमन की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। बुधवार रात 12 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके बाद बृहस्पतिवार से डीएम शकुंतला गौतम जिला पंचायत की प्रशासक होंगी। मंगलवार को दिनभर जिला पंचायत कार्यालय में चहल-पहल रही। खुद जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा यहां दिनभर मौजूद रहीं। लंबित कार्यों का निपटारा किया गया। भुगतान के लंबित प्रकरणों को भी निपटाया गया।
विज्ञापन

आंशिक परिसीमन पर दर्ज कराई आपत्तियां
बागपत। जिला पंचायत और खेकड़ा ब्लॉक के आंशिक परिसीमन पर आपत्तियां दाखिल की गई हैं। डीपीआरओ कार्यालय में सोमवार को दस और मंगलवार को 35 आपत्तियां दाखिल की गई। इनका निस्तारण 13 और 14 जनवरी को किया जाएगा। आपत्तियां वार्ड संख्या 13 से 20 के परिसीमन को लेकर हैं। अंतिम सूची का प्रकाशन 15 से 16 जनवरी के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के गणित में लगे रहे लोग
बागपत। दिनभर संभावित प्रत्याशी चुनाव का गणित लगाने में लगे रहे। पंचस्थानी चुनाव कार्यालय, जिला पंचायत राज कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर पहुंचकर जानकारियां जुटाई गई। साल 2015 के चुनाव के आंकड़े एकत्र किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed