फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The teenager was held hostage in the house, raped for three days

घर में किशोरी को बंधक बनाकर तीन दिनों तक इज्जत लूटता रहा किशोरी की बड़ी बहन का ससुर

Sun, 02 Oct 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The teenager was held hostage in the house, raped for three days
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को उसके ही घर में बंधक बनाकर तीन दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़िता किशोरी की बड़ी बहन के ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसने बताया कि बड़ी बहन की शादी कुछ माह पूर्व बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। जिसके बाद घर पर तीन बहनें ही रहती थीं। पिता नशे की हालत में रहते थे। एक सप्ताह पूर्व बड़ी बहन का ससुर घर पर पिता का हालचाल लेने के लिए आया था। हालचाल पूछने के बहाने वह मुझ पर गंदगी नजर रखने लगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पिता को शराब की बोतल का लालच देकर उसने कुछ देर के लिए बाहर जाने के लिए कहा। जिसके बाद पिता घर के बाहर चला गया और आरोपी ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसने पिता को आप बीती बताई, लेकिन नशे में उसने एक ना सुनी। बड़ी बहन के ससुर को कुछ दिनों तक घर पर ही रुकने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने तीन दिनों तक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। उसके चले जाने के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी मेरठ के एक गांव निवासी अपनी नानी को दी। नानी किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि आरोपी संजय बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed