फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The team arrived to get the doctor to take charge, the staff was not found

चिकित्सक को कार्यभार ग्रहण कराने पहुंची टीम, नहीं मिला स्टॉफ

Thu, 04 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The team arrived to get the doctor to take charge, the staff was not found
चिकित्सक को कार्यभार ग्रहण कराने पहुंची टीम, नहीं मिला स्टॉफ
विज्ञापन

बागपत। धनौरा सिल्वर नगर पीएचसी पर बृहस्पतिवार को स्थानांतरण होकर आए चिकित्सा प्रभारी को कार्यभार ग्रहण कराने पहुंची टीम को पीएचसी पर स्टॉफ नहीं मिला। पीएचसी पर तैनात वार्ड ब्वाय ने बताया कि चिकित्सक चार दिन से स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं आए हैं। पीएचसी के सभी कमरे बंद मिले। ग्रामीणों ने टीम का विरोध कर पूर्व चिकित्सक को ही पीएचसी पर तैनात कराने और दूसरे चिकित्सक को पीएचसी पर नहीं आने देने की चेतावनी दी।
धनौरा सिल्वरनगर पीएचसी पर चिकित्सा प्रभारी व फार्मासिस्ट के बीच विवाद चल रहा था। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने उनका स्थानांतरण ग्वाली खेड़ा और ग्वालीखेड़ा के चिकित्सा प्रभारी का स्थानांतरण धनौरा सिल्वरनगर पीएचसी पर कर दिया था। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रोबिन सिंह, डॉ. विकास प्रकाश और फार्मासिस्ट मनोज कुमार बृहस्पतिवार को डॉ. वरुण शर्मा को कार्यभार ग्रहण कराने के लिए पीएचसी पहुंचे। डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि पीएचसी पर केवल वार्ड ब्वाय सिद्धार्थ मौजूद मिला। पीएचसी के सभी कक्ष बंद मिले और कोई भी अभिलेख नहीं मिला। वार्ड ब्वाय ने बताया कि पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ. विपिन त्यागी चार दिन से अस्पताल नहीं आए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल पहुंचे गांव के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि डॉ. अमित कुमार त्यागी मेडिकल पर है और दो-तीन दिन बाद अस्पताल आएंगे। उन्होंने डॉ. अमित कुमार त्यागी के अलावा किसी भी अन्य चिकित्सक को स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी न करने देने की धमकी दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालीखेड़ा में भी फार्मासिस्ट अशोक कुमार व एक कर्मचारी बलराम ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed