फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The target was 17282 and the survey was done for only 781

Baghpat News: लक्ष्य 17282 का मिला और सर्वे सिर्फ 781 का हुआ

Sat, 03 Aug 2024 04:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 03 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
The target was 17282 and the survey was done for only 781
बागपत। जिले को 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों का चयन करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया था। शासन स्तर से 17282 निरक्षरों का सर्वे करने का लक्ष्य रखा गया था, मगर अभी तक सिर्फ 781 निरक्षरों का ही सर्वे हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि स्कूल खुलने पर अभियान चलाकर सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

नव भारत साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 15 साल से अधिक आयु के महिला और पुरुष निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए सर्वे कराया जाता है। निरक्षरों का सर्वे कराने की जिम्मेदारी शिक्षकों और डीएलएड के प्रशिक्षुओं को सौंपी गई थी। सर्वे के उपरांत निरक्षरों का ब्योरा उल्लास एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। प्रशिक्षुओं के लिए एक लाख रुपये का बजट भी जारी किया गया था।
विज्ञापन

जिले को 17282 निरक्षरों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए थे और अब तक 781 निरक्षरों का डाटा ही उल्लास एप पर अपलोड किया गया है। शिक्षा महानिदेशक कंचना वर्मा ने बीएसए को जल्द सर्वे पूरा कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वर्जन- स्कूल खुलने पर अभियान चलाकर 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों का सर्वे पूरा कराकर डाटा एप पर अपलोड किया जाएगा। - अमित यादव, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed