फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Swadeshi fair was promoted on paper but buyers did not come on the ground.

Baghpat News: स्वदेशी मेले का कागजों में हुआ प्रचार तो जमीन पर नहीं आए खरीदार

Sat, 11 Oct 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 11 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The Swadeshi fair was promoted on paper but buyers did not come on the ground.
बागपत। दीपावली पर्व पर स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय उत्पादों का शुक्रवार को एसपीसी डिग्री कॉलेज के मैदान में मेला लगाया गया मगर उद्योग विभाग ने केवल कागजों में इसका प्रचार किया। यही कारण रहा कि वहां पूरा दिन खरीदार नजर नहीं आए। इस तरह स्वदेशी मेले में स्टॉल लगाने वाले उद्यमियों का पहला दिन खरीदारों के इंतजार में बीत गया।
विज्ञापन

उद्योग विभाग ने शुक्रवार को शहर के एसपीआरसी कॉलेज के मैदान में स्वदेशी मेला लगवाया जो 18 अक्तूबर तक चलेगा। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे मेले का शुभारंभ कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन शुभारंभ का समय बदलता रहा।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब चार बजे वहां आए वन विभाग के राज्यमंत्री केपी मलिक ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने मेले में लगी स्टॉल का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि के साथ आए अधिकारी और करीब बीस लोग भी उनके साथ ही वापस चले गए। मेले में शुभारंभ से पहले भी सन्नाटा पसरा था तो मंत्री के आने पर आधा घंटे के लिए चहल-पहल दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके जाते ही दोबारा सन्नाटा पसर गया। वहां आए उद्यमियों को दिनभर खरीदारों का इंतजार करना पड़ा और वे खाली बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed