{"_id":"58b5c72f4f1c1b687f830c8c","slug":"the-strike-affected-20-million-of-bank-transactions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की हड़ताल से 20 करोड़ का लेनदेन प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की हड़ताल से 20 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नोट बंदी के दौरान बैंक कर्मियों ने ओवर टाइम किया था, इसका भुगतान नहीं हुआ है। दूसरे राज्यों के कर्मचारियों से काम लेने का प्लान बनाया जा रहा है। वहीं अन्य मार्गों को लेकर बैंकों के कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे।
पूर्व से निर्धारित समय के अनुसार मंगलवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के जिले में तैनात बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सुबह से ही बैंकों पर ताला लटका रहा। उपभोक्ताओं को कैश जमा करने और निकालने के लिए बैंकों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन हड़ताल होने का पता चलने पर मायूस होकर लौटना पड़ा। प्रबंधक रमेश सिन्हा ने बताया नोट बंदी के दौरान बैंकों में कर्मचारियों ने ओवर टाइम किया था, जिसका भुगतान आज तक नहीं किया। दूसरे स्टेट के लोगों से काम लेने की तैयारी की जा रही है, इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इसके अलावा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर लोन की वसूली के अलग से रूल बनाने आदि मांगों को लेकर हड़ताल की गई थी। बैंकों के कर्मचारियों ने कहा जल्द मांगों को पूरा नहीं किया तो हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है। जिले में बैंक कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण करीब 20 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। एलडीएम पीवी राजू ने बताया बैंकों की हड़ताल के कारण 20 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ है।