फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The state vice president waited for 120 minutes, only 40 people arrived at the event.

Baghpat News: प्रदेश उपाध्यक्ष ने 120 मिनट किया इंतजार, कार्यक्रम में तब पहुंचे 40 लोग

Sat, 27 Sep 2025 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
The state vice president waited for 120 minutes, only 40 people arrived at the event.
बागपत के भाजपा कार्यालय में कार्यशाला में शामिल भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत:भाजपा कार्यकर्ता
- भाजपा के जिला कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर रखी गई थी जिला कार्यशाला
विज्ञापन

- प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने दो घंटे इंतजार करने के बाद नाराजगी जता प्रदेश अध्यक्ष से फोन पर की शिकायत
- मंडलाध्यक्ष व संयोजक तक नहीं पहुंचे, उनकी नाराजगी के बाद किसी तरह 40 लोग बुलाकर कराई कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा के जिला कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत रखी गई कार्यशाला में पहुंची प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद नीलम सोनकर अव्यवस्था देखकर भडक़ गईं। वहां कार्यशाला में केवल दस पदाधिकारी दिखे तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को शिकायत कर दी। इसके बाद भी उनको दो घंटे इंतजार करना पड़ा और तब कार्यशाला में 40 पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक भाजपा आत्मनिर्भर संकल्प अभियान चला रही है। इसके तहत ही शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यशाला रखी गई थी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद लालगंज नीलम सोनकर पहुंचीं। मुख्य अतिथि के पहुंचने पर किसी ने उनका स्वागत तक नहीं किया तो वहां जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के साथ केवल दस पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

वहां 12 मंडलाध्यक्षों में केवल तीन पहुंचे तो चार संयोजकों में केवल दो रहे। यह स्थिति देखकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई और इसको पूरी तरह से संगठन की नाकामी बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को फोन कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष को यहां की पूरी स्थिति से अवगत कराया गया। इसके बाद कार्यशाला के लिए लोगों को बुलाना शुरू किया तो दो घंटे में 40 लोग पहुंचने पर कार्यशाला कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- स्वदेशी चीजों को अपनाना चाहिए : सोनकर
भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने कहा कि लोगों को स्वदेशी चीजों को अपनाना चाहिए। इसके लिए हर घर स्वदेशी अभियान चलाया जाएगा। भारत में निर्मित वस्तुओं का उपयोग के लिए गांव-गांव तक प्रचार किया जाएगा। गांव के लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा, क्योंकि गांव को आत्मनिर्भर बनाएंगे तभी हमारे देश आत्मनिर्भर बनेगा। इस दौरान जिला महामंत्री सरिता चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, अनिल चौहान, अनिल तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदेश चौहान, संदीप वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

--
पार्टी के कार्यक्रमों की सूचना देने के बाद भी पदाधिकारी नहीं आ रहे हैं। यह गलत बात है और इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगली बार कार्यक्रम में इस तरह की स्थिति रही तो पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। - वेदपाल उपाध्याय, जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed