{"_id":"638ce7584458110d1e158a01","slug":"the-situation-here-is-worse-than-in-the-villages-baraut-news-mrt616392898","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: यहां के हालात गांवों से भी ज्यादा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: यहां के हालात गांवों से भी ज्यादा खराब
विज्ञापन
मोहन नगर कालोनी में गली में भरा कीचड़
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदबू के चलते घरों में भी सांस लेना दुश्वार
शिकायतों पर भी नहीं हो रही सुनवाई, पनप रहा आक्रोश
आगामी चुनाव में वोट मांगने वालों का किया जाएगा विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। साहब, सोचा था कि गांव छोड़कर शहर में साफ-सुथरा माहौल मिलेगा। यहां के हालात तो गांव से ही बदतर हैं। यहां न निकासी की उचित व्यवस्था और न ही सफाई। कॉलोनी में लंबी-लंबी घास खड़ी हुई हैं। जिससे आए दिन सांप व बिच्छू निकलते रहते हैं। पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं होने से बदमाशों का डर सताता है। कॉलोनी का मुख्य रास्ता भी टूटा है। शिकायतों के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चुनाव में वोट मांगने वालों का खुलकर विरोध किया जाएगा।
मोहन नगर में तीन दशक से अधिक समय से विकास के नाम पर कुछ नहीं। रठौडा, गुराना, बिजरौल, बावली, दोघट, बदरखा आदि गांवों के ग्रामीण यह सोचकर यहां बसे थे कि उन्हें गांव से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह कॉलोनी आज भी गांव से बदतर है। लोग शिकायत करके थक चुके हैं परंतु सुनवाई नहीं हुई है। इसको लेकर अब लोगों में आक्रोश है।
बाशिंदों का दर्द उन्हीं की जुबानी
कृष्ण का कहना है कि वे लोग गंदगी के बीच रह रहे हैं। सफाई के नाम पर कुछ भी नहीं है। कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। लंबी-लंबी झाड़ियां खड़ी हुई हैं। जिनमें से आए दिन सांप व बिच्छू निकलते रहते हैं। गंदगी से संक्रमण रोग फैलने की आंशका बनी हुई है।
विज्ञापन
शरद का कहना है कि बारिश के दिनों में अक्सर जलभराव की स्थिति रहती है। नाली का गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है। सफाईकर्मी मोहल्ले में नहीं आते हैं। स्थानीय लोग खुद से सफाई कराते हैं। यहां विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। मार्ग, सीवर, नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोग वर्षों से जूझ रहे हैं।
़
छोटे का कहना है कि कॉलोनी का मुख्य रास्ता पूरी तरह टूटा हुआ है। जिस पर बाइक तो दूर पैदल चलना भी दूभर है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन नगरपालिका की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस बार चुनाव मेें वोट मांगने वालो का खूब विरोध किया जाएगा।
ये बोले ईओ
नगरपालिका ईओ अनुज कौशिक का कहना है कि लोगों की समस्याओं को शीघ्र दूर कराया जाएगा। मैं खुद कॉलोनी में जाकर सफाई अभियान चलाऊंगा। पानी निकासी की व्यवस्था भी कराई जाएगी। मुख्य रास्ते को जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा।