फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The shooters won one gold, three bronze and one silver medal

Baghpat News: शूटरों ने एक स्वर्ण, तीन कांस्य और एक रजत पदक जीता

Mon, 06 Jan 2025 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The shooters won one gold, three bronze and one silver medal
- दिल्ली की डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन

फोटो- सात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। दिल्ली की डॉ़ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुई नेशनल चैंपियनशिप में बिनौली राइफल क्लब के सात शूटरों ने पांच पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। एकेडमी में रविवार को शूटरों का स्वागत किया गया।

दिल्ली में 13 दिसंबर से पांच जनवरी तक नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप हुई। यहां देशभर के शूटरों ने हिस्सा लेकर निशाने लगाए। प्रतियोगिता में बिनौली राइफल क्लब के 25 शूटरों ने हिस्सा लिया था, इनमें सात शूटरों ने पदक जीते। कोच सचिन कौशिक ने बताया कि चिराग शर्मा ने दस मीटर एयर पिस्टल यूथ पुरुष वर्ग में 600 में 579 का स्कोर प्राप्त कर स्वर्ण पदक, सब यूथ में कांस्य पदक जीता। टीम स्पर्धा में विजय व उदित ने कांस्य पदक जीता तो उदित धामा, चिराग, विजय ने यूथ पुरुष वर्ग की टीम में कांस्य पदक जीता। हरिओम तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल सीनियर सिविलियन स्पर्धा में 600 में से 571 का स्कोर प्राप्त कर रजत पदक जीता है। कोच ने बताया कि अन्य खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है। शूटरों के पदक जीतने पर प्रधान उपेंद्र धामा, गगन धामा, मास्टर अमित धामा, नकुल शर्मा, राजीव गोस्वामी, सुधांशू जैन ने स्वागत करते हुए खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed