{"_id":"695972e9b33a6c63ad0034a7","slug":"the-roads-to-four-colonies-will-be-closed-if-noc-is-not-obtained-from-nhai-baghpat-news-c-28-1-bag1001-144558-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एनएचएआई से एनओसी नहीं लेने पर चार कॉलोनियों के रास्ते होंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एनएचएआई से एनओसी नहीं लेने पर चार कॉलोनियों के रास्ते होंगे बंद
विज्ञापन
बागपत। एनएचएआई से एनओसी नहीं लेने वाली चार कॉलोनियों के जल्द ही रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। इसके लिए एनएचएआई के अधीक्षण अभियंता अंकुर सिंह ने चार कॉलोनियों को नोटिस जारी किए। नोटिस में सात जनवरी तक एनएचएआई से एनओसी नहीं लेने पर कॉलोनी का रास्ता बंद करने की चेतावनी दी गई।
एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के अधीक्षण अभियंता अंकुर सिंह ने रिवर पार्क, दुर्गा रेजीडेंसी, महावीर इंडस्ट्रीयल टाउनशिप समेत अन्य कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किया। नोटिस में उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे किनारे जमीन पर काटी गई कॉलोनियों का रास्ता दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर खोला गया है। इसके लिए एनएचएआई से एनओसी नहीं ली गई। उनके अनुसार कॉलोनी के सामने सर्विस रोड बनानी जरूरी होती है, जिससे किसी तरह के हादसे नहीं हो सकें। इसके बाद ही एनओसी दी जाती है। यह सर्विस रोड बनाकर एनओसी लेंगे। इसके लिए एक जनवरी को कॉलोनियों पर नोटिस चस्पा किए गए। साथ ही एनओसी लेने के लिए सात जनवरी तक का समय दिया गया है। एनओसी नहीं लेने पर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे की तरफ खोला गया रास्ता बंद कराया जाएगा। इनके अलावा भी नेशनल हाईवे के किनारे काटी गई अन्य कॉलोनियां चिह्नित की जा रही हैं, उनको भी जल्द नोटिस जारी किया जाएगा।
-हाईवे किनारे लगी रेलिंग भी तोड़ी
एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के दोनों तरफ लोहे की रेलिंग भी लगवाई थी, जिससे नेशनल हाईवे पर पशुओं को आने से रोका जा सके। हाईवे पर कॉलोनी काटने के लिए कॉलोनाइजरों ने किनारे पर लगी रेलिंग भी जगह-जगह से तोड़कर हटा दी। इससे एनएचएआई को लाखों रुपये का नुकसान भी हो गया है।
विज्ञापन
-मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर काटी जा रही कॉलोनी
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर एनएचएआई से एनओसी लिए बिना कई कॉलोनी काटी जा रही हैं। इसको लेकर एनएचएआई के अफसरों ने ऐसी कॉलोनियों की सूची तैयार की है। जल्द ही इन कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किया जाएगा।