{"_id":"67a8f5a7fe6e6c7ace034044","slug":"the-road-in-baraut-has-been-uprooted-for-two-months-people-are-facing-problems-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-126223-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ौत में दो माह से उखड़ी पड़ी सड़क, लोग झेल रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ौत में दो माह से उखड़ी पड़ी सड़क, लोग झेल रहे परेशानी
Mon, 10 Feb 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के बावली मार्ग पर सड़क को निर्माण के लिए करीब दो माह से उखाड़ रखा है। इससे विद्यार्थियों समेत अन्य लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद उसका निर्माण नहीं किया जा रहा। इस कारण ही व्यापार भी प्रभावित होने से दुकानदारों में पालिका के प्रति रोष व्याप्त है।
ठाकुरद्वारा के पास बावली रोड के दुकानदारों ने बताया कि निर्माण करने के लिए पालिका ने कई महीने पहले सड़क को उखाड़ दिया था। मगर, आज तक निर्माण कार्य नहीं किया गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के विद्यार्थियों को होती है। क्योंकि रोजाना उन्हें इसी रोड से गुजरना पड़ता है।
जहां मोनू, सुशील, मनोज, इरफान समेत अन्य दुकानदारों का कहना है कि रोड उखड़ने के कारण ग्राहक भी दुकानों पर आने कम हो गए है। इससे दुकानदारी पर 50 फीसदी असर पड़ा है। इसके कारण उन्हें परेशानियों के साथ नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इनका आरोप है कि वे इसको लेकर पालिका चेयरपर्सन से रोड का निर्माण जल्द कराने की मांग कर चुके है। इसके बाद भी कार्य में तेजी नहीं बरती जा रही है। दुकानदारों पालिका से सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की, ताकि लोगों को परेशानी नहीं झेली पड़े और व्यापार भी प्रभावित न हो।
विज्ञापन
वर्जन-- -
सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। पहले पुलिया व नालियां बनाने का काम किया जा रहा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए जल्द ही निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। - मनोज कुमार, अधिशासी अधिकारी पालिका

वर्जन