फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The road has deteriorated and waterlogging is also a problem.

Baghpat News: सड़क हुई जर्जर, जलभराव के कारण भी परेशानी

Thu, 16 Oct 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The road has deteriorated and waterlogging is also a problem.
मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबं​धित फोटो। जर्जर हालत में नौरोजपुर मार्ग । संवाद
- शहर के नौरोजपुर रोड की हालत खराब, लोगों ने शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के नौरोजपुर रोड पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं जलभराव के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
नौरोजपुर रोड निवासी इमरान खान, कृष्णपाल, लीलू, सतपाल, अनिल आदि ने बताया कि बागपत के नौरोजपुर रोड पर जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है और यहां जलभराव रहता है। सड़क पर नाली का गंदा पानी आता है और पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। अफसराें व जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका समस्या का निस्तारण नहीं कर रही है। उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


--
- मार्ग का बुरा हाल है और कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस कारण काफी परेशानी हो रही है। - परविंद्र कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

- बारिश में मार्ग पर जलभराव हो जाता है और सफाई तक नहीं होती है। ऐसे में लोगों का मार्ग से निकलना मुश्किल हो गया है। पालिका के कर्मी ध्यान नहीं दे रहे हैं। - हरिशंकर सैनी

- मार्ग पर गंदगी की वजह से बीमारी फैल रही है और लोग बीमार हो रहे हैं। पालिका से सफाई कराने व दवाई छिड़काव की मांग कर चुके हैं। - अमित कुमार

- मार्ग की हालत की वजह से दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है और ऑनलाइन शिकायत कर चुके है। लोगों को काफी दिक्कत हो रही। - राहुल
--

वर्जन
- बागपत के नौरोजपुर रोड पर सफाई कर्मियों को भेजकर सफाई कराई जाएगी। मार्ग की मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर कार्य किया जाएगा। - केके भड़ाना, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed