फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The reason behind the murder, Vivekak made a statement

तलाशी गई हत्या की वजह, विवेचक ने लिए बयान

Tue, 05 May 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
The reason behind the murder, Vivekak made a statement
खेकड़ा। जिला कारागार में बसी गांव के ऋषिपाल की हत्या के मामले में विवेचक ने जेल में आरोपियों के बयान लिए। इसके अलावा घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस वारदात की वजह तलाशने में जुटी है। शुरूआती जांच में जेल में हुआ झगड़ा ही हत्या की वजह बताया गया है।
विज्ञापन

ऋषिपाल हत्याकांड में विवेचक राजकुमार शर्मा ने बबलू काठा समेत छह आरोपियों का न्यायिक रिमांड मंजूर कराया था। मंगलवार को विवेचक जिला कारागार पहुंचे। कई घंटे तक बयान लेने की प्रक्रिया चलती रही। झगड़े और हत्या की वजह जानने की कोशिश की गई। घायलों पूछा गया कि झगड़ा क्यों हुआ था। इसकी पीछे क्या कोई और लिंक है। हमलावरों से भी बातचीत की गई। विवेचक का कहना है कि बयान लेने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

यह था मामला
खेकड़ा। जिला कारागार की बैरक संख्या 21 में बंद बबलू काठा और बैरक संख्या 22 के बंदी ऋषिपाल के बीच झगड़ा हो गया था। मामला दोपहर 12 बजे जेलर के सामने पहुंचा। दोनों पक्ष शांत करा दिए गए। इसके बाद बबलू काठा ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर बैरक संख्या 22 में घुसकर ऋषिपाल पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। डिप्टी जेलर निर्भय कुमार ने काठा गांव निवासी बबलू काठा पुत्र वेदपाल, कपिल पुत्र तेजपाल, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी वरुण पुत्र हर्षवर्धन, बड़ौत के खड़खड़ी निवासी कुलदीप पुत्र तेजपाल, खेकड़ा के मुबारिकपुर निवासी विजय उर्फ कालू त्यागी पुत्र रामकुमार, शामली के गढ़ीपुख्ता निवासी अभय उर्फ देव पुत्र इंद्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तन्हाई बैरक में हत्यारोपी
खेकड़ा। जिला कारागार में ऋषिपाल की हत्या के बाद बबलू काठा समेत छह आरोपियों को तन्हाई बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। मृतक के पिता सत सिंह का इलाज चल रहा है। उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल में सर्च अभियान चलाया गया।

जेल कर्मचारियों पर हो सकती है कार्रवाई
खेकड़ा। जेल में हत्या के बाद डीआईजी जेल लव कुमार जांच करने पहुंचे थे। वह अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। डीआईजी खुद कह चुके हैं कि जिसकी चूक होगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में रिपोर्ट और शासन के अगले कदम पर सबकी निगाह टिकी है। जेल में हत्या जैसी वारदात होने पर जेल कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed