{"_id":"600f06ea8ebc3e2c50457313","slug":"the-policeman-raped-the-woman-constable-for-eight-months-by-pretending-to-be-married-baghpat-news-mrt5222996156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर सिपाही ने महिला कांस्टेबल से आठ माह तक किया दुष्कर्म और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर सिपाही ने महिला कांस्टेबल से आठ माह तक किया दुष्कर्म और फिर...
Wed, 27 Jan 2021 04:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद के एक थाने में तैनात कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर अपनी साथी महिला कांस्टेबल के साथ करीब आठ माह तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सिपाही पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान पीड़िता ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। एसपी के आदेश पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
अमरोहा के धनौरा मंडी निवासी सिपाही अतुल जिले के एक थाने में तैनात हैं। इसी थाने में तैनात एक महिला सिपाही के साथ उसकी वर्ष 2019 में जान पहचान हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया फरवरी 2020 में उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। महिला सिपाही किराये के एक मकान में अकेली रहती है। आरोप है कि मई 2020 में एक दिन रात की ड्यूटी समाप्त करने के बाद महिला सिपाही अपने कमरे में थी और आरोपी उसके कमरे में पहुंच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, डॉक्टर पति पर लगाया हत्या आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा
विज्ञापन
आरोप है कि विरोध के बाद भी उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के झांसे में आकर उसने अपने पति से भी तलाक ले लिया। आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ आठ माह तक दुष्कर्म करता रहा।
यह भी पढ़ें: यूपी: जिला टॉपर राखी बनीं डीएम, एक दिन में सुनीं इतनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
शादी करने के बहाने उसे हरिद्वार ले गया और वहां दो दिन एक होटल में दुष्कर्म किया। इसके बाद बिना शादी किए ही थाने ले आया। थाने में ड्यूटी पर आने के बाद 10 जनवरी को पीड़िता को पता चला कि आरोपी की दूसरी लकड़ी से शादी हो रही है। महिला कांस्टेबल ने 12 जनवरी को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने एसपी से आरोपी की शिकायत की। एसपी के आदेश पर रविवार को सिपाही के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लिया। महिला थाने की एसओ साक्षी चौहान ने बताया मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/