{"_id":"601111b78ebc3e54387c1f62","slug":"topper-student-rakhi-became-dm-of-the-district-for-a-day-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिला टॉपर राखी बनीं डीएम, एक दिन में सुनीं इतनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिला टॉपर राखी बनीं डीएम, एक दिन में सुनीं इतनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
Wed, 27 Jan 2021 12:39 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 27 Jan 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
डीएम बनीं राखी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में जिला टॉपर रहीं राखी को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। एक दिन के लिए डीएम बनीं राखी ने बुधवार सुबह कार्यालय पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम बनीं छात्रा के समक्ष एक युवक ने स्टेडियम में बॉक्सिंग स्थल के पास हुई खुदाई के कारण हो रही परेशानी को दूर कराने की मांग की। इसके अलावा एक व्यक्ति ने शाकंभरी देवी मंदिर रोड पर बसों के संचालन की मांग की। इस दौरान कुल 10 शिकायत पत्र उनके समक्ष रखे गए। वहीं जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत छात्रा राखी को एक दिन की डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी की ट्रैक्टर रैली का फायरिंग से स्वागत, आरोपी निवर्तमान प्रधान गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
सरसावा स्थित डीसी जैन इंटर कॉलेज की छात्रा राखी ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में जिला टॉप किया था। राखी ने बताया कि इस कुर्सी पर बैठकर जिम्मेदारी का एहसास हुआ। पूछे जाने पर उन्होंने कहा इस कुर्सी पर बैठकर बहुत अच्छा लगा। साथ ही कहा जीवन में कड़ी से कड़ी मेहनत करके बड़ी नौकरी हासिल करनी है। राखी का कहना है कि बड़ी नौकरी हासिल कर देश सेवा करनी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/