{"_id":"612290c08ebc3e79b90549dc","slug":"the-people-of-the-district-ate-sweets-worth-one-and-a-half-crores-baraut-news-mrt5528338121","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ की मिठाई खा गए जनपदवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ की मिठाई खा गए जनपदवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की बंदी खत्म होने के साथ सुबह से खुली दुकानें
मिठाई, कपड़ा व गिफ्ट गैलरी में रही ग्राहकों की रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना संक्रमण के कारण महीनों से बाजार बंदी को प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन से पहले खत्म कर दिया। रविवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर सुबह से दुकानें खुली। रक्षाबंधन पर्व पर जनपदवासी तकरीबन डेढ़ करोड़ की मिठाई खा गए। इसके अलावा कपड़ा, गिफ्ट गैलरी की भी जमकर खरीददारी हुई।
जनपद में तकरीबन 800 से 900 छोटी-बड़ी मिठाइयों की दुकान है। इन पर रविवार को रक्षाबंधन पर्व पर मिठाई की जमकर ब्रिकी हुई। बिनौली रोड स्थित रोहित स्वीट्स के यहां पर मिठाइयां खत्म हो गई। रोहित जैन व राहुल जैन ने बताया कि सरकार द्वारा बंदी खत्म करने का फैसला मिठाई विक्रेताओं के लिए अच्छा रहा। रक्षाबंधन पर मिठाई की खूब ब्रिकी हुई। उधर कपड़ा, गिफ्ट गैलरी की दुकानों पर भी शाम तक बाजारों में खासी भीड़ रही। बाजार खुलने से आमजन व कारोबारी दोनों ने राहत महसूस की।